

संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत की मासिक बैठक सह सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सचिव रामवृक्ष सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद एवं संचालन वर्तमान पंचायत सचिव राजेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में महिला समाजसेवी ममता देवी, पंचायत समिति सदस्या संतोषी देवी, पंचायत के वार्ड सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी लोगो ने सेवानिवृत पंचायत सचिव रामवृक्ष सिंह के कार्यों की प्रशंसा किया। तत्पश्चात स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद द्वारा पूर्व पंचायत सचिव को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। साथ ही अंगवस्त्र एवं उपहार देकर उनको सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्त पंचायत सचिव रामवृक्ष सिंह काफी अच्छे पदाधिकारी थे, जिन्होंने धनवार पंचायत में कम समय में ही काफी उत्कृष्ट कार्य किया है, वह अपने फुर्तीले कार्य एवं स्पष्ट अंदाज के लिए जाने जाते है। उन्होंने धनवार पंचायत के समस्त पंचायत वासियों के तरफ से इनको धन्यवाद देना चाहता हूं कि इन्होंने पंचायत के विकास के लिए उनका काफी सहयोग किया, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महिला समाजसेविका ममता देवी, पंचायत सचिव राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व रोजगार सेवक रामेश्वर प्रसाद, वॉर्ड सदस्य हसमत अंसारी, रूबीना खातून जेएसएलपीस से संजु कुमारी, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता विनोद प्रसाद, ब्रह्मदेव यादव, प्रकाश साव, विकाश यादव, तिलक यादव, उमेश यादव, पुर्व पंचायत सेवक, एनएम प्रतिमा कुमारी,आंगनबाड़ी सहिया शान्ति कुमारी, सीएलएफ ममता कुमारी, रंजना कुमारी, हुमेरा प्रवीण, मालती देवी, आरती देवी, सेवीका किरण कुमारी, अनीता देवी, बेबी देवी, गीता देवी, फरहद जहां, साजिया खातून, मोनिका कुमारी, नीतू कुमारी, ममता कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com