
*गोविंदपुर, धनबाद।* लोहारडीह कोला कुसमा स्थित महर्षि मेंही विद्यापीठ की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर अनोखी मिसाल पेश की। विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाकर सरायढेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मनजीत कुमार एवं थाना के सभी पदाधिकारियों को राखी भेंट की और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
छात्राओं के इस स्नेह से अभिभूत थाना प्रभारी मनजीत कुमार ने सभी विद्यार्थियों को जलपान कराया और उपहार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह रक्षा बंधन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को और मजबूत करता है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
