• Sat. Mar 7th, 2026

धनबाद : सीटू के द्वारा किया गया स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग, हर्ल के गेट पर प्रदर्शन किया।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2022

*धनबाद : सीटू के द्वारा किया गया स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग, हर्ल के गेट पर प्रदर्शन किया।*

नेहरू मैदान सहरपुरा से जुलूस, श्रमिकों को नियोजन दो, नियोजन प्रक्रिया में दलाली बंद करो के नारे लगाए गए,
ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी (सीटू) द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार 2 जून को 3 सूत्री मांगों को लेकर नेहरू मैदान सहरपुरा से जुलूस निकाला गया. जुलूस हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के मुख्य द्वार पर पहुंचा उसके बाद वहां प्रदर्शन किया. जुलूस में ठेका श्रमिकों को नियोजन दो, नियोजन प्रक्रिया में दलाली बंद करो, नियोजन में घूसखोरी पर रोक लगाओ आदि नारे लगाए गए।.
ठेका श्रमिकों के परिवार को हर्ल में दें नौकरी
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के नेता काली सेनगुप्ता ने कहा कि एफसीआई की बंदी के समय से हटाए गए ठेका श्रमिकों के परिवार को हर्ल में प्राथमिकता के आधार पर काम पर रखा जाना चाहिए. सिंदरी शहर एवं आसपास गांव के बेरोजगार मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए. सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर ने हर्ल की नियोजन नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को यहां कार्य पर नहीं रखे जाने से वे पलायन कर रहे हैं. सिंदरी के स्थानीय बेरोजगारों को गोलबंद कर सीटू इसके खिलाफ संघर्ष करेगा.
प्रबंधन ने दिया शीघ्र वार्ता करने का आश्वासन
तत्पश्चात हर्ल के जीजीएम एवं एफसीआई के सीएमडी को मांग पत्र भेजा गया. प्रबंधन ने शीघ्र वार्ता करने का आश्वासन दिया. मांग पत्र देकर इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट 25 एच के तहत बंद कारखाने के स्थान पर दूसरा कारखाना खुलने पर हटाए गए ठेका श्रमिकों, विस्थापित परिवारों को नियोजन देने और सिंदरी के नौजवानों को उत्पादन कार्य में नियोजन देने की मांग की गई है.
कार्यक्रम में ठेका मजदूरों के नेता काली सेन गुप्ता, सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर, सीपीआईएम के शाखा सचिव गौतम प्रसाद, श्यामा पद मंडल, सुजीत हजारी, राम लाल महतो, परमेश्वर यादव, अर्जुन कर्मकार, गणेश टूडू, बबलू बाउरी, गोपाल राय, बेला बाउरी, विमल महतो, बबलू मल्लिक, मंगल राय, लालू राय, शिबू सोरेन, राम लायक राम, सुबल चंद्र दास, आनंद मंडल, शिबू राय, राम प्रसाद मंडल सहित सैकड़ों मजदूर शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *