• Mon. Mar 2nd, 2026

धनबाद सिम्फ़र गेट पर कार सवार युवकों की दबंगई, सुरक्षा गार्ड से मारपीट व तोड़फोड़

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2023

 

धनबाद
धनबाद : देश के एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संस्थान सिम्फर के मेन गेट पर कार सवार दबंगों ने सुरक्षा गार्ड के साथ शुक्रवार को मारपीट की। हमलावर युवकों ने सुरक्षा पोस्ट पर तोड़-फोड़ करते हुए कई सामानों को तहस-नहस कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जूट गयी है।

 

घटना के संबंध में सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक बलेनो कार पर सवार कुछ युवक आए और मेंन गेट से प्रवेश करने लगे। जिसपर उन्हें रजिस्टर में एंट्री करने को कहा गया। जिसके जवाब में कार सवार युवक ने उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे। घटना को अंजाम देने के दौरान कार सवार युवकों ने कुछ अन्य युवकों को भी बुला लिया।

बाद में वह लोग 8 की संख्या में हो गए और गेट पर तैनात दो सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करते हुए सुरक्षा पोस्ट में तोड़-फोड़ करने लगे। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर वह लोग भाग गए। घटना की सूचना सिम्फर अधिकारी तथा सदर थाना पुलिस को दे दी गयी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *