• Sat. Apr 4th, 2026

धनबाद व गोविंदपुर सीओ के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर धनबाद अंचल के सीओ प्रशांत कुमार लायक तथा गोविंदपुर के सीओ रामजी वर्मा पर विभागीय गाज गिरी है। डीसी वरुण रंजन ने दोनों सीओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिला समन्वय समिति की बैठक में बार-बार दिए गए दिशा निर्देश के बावजूद धनबाद एवं गोविंदपुर के अंचलाधिकारी द्वारा अपने-अपने अंचल में राजस्व के कार्यों में अपेक्षित गति नहीं लाया जा रहा था। इसके बाद सरकारी कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही को देखते हुए उपायुक्त ने उक्त कार्रवाई की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *