
धनबाद : धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो 3 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है. धनबाद बाजार समिति स्थिति मतगणना स्थल पर 25 राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है. अब जीत का प्रमाणपत्र दिया जाना है.

अपनी जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद लोकसभा की जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजय बनाया है. इस क्षेत्र के सभी वर्ग के साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा.

वहीं विरोधियों पर हमला करते हुए कहा है कि किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी, हत्या रंगदारी की जगह नहीं. धनबाद शांतिप्रिय जगह है. हमारे जनता पर कोई चोट पहुंचाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
