• Thu. Jul 9th, 2026

धनबाद में तंत्र-मंत्र के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहनों की ठगी

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

धनबाद: धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर नाला के समीप रहने वाले त्रिलोकी यादव की 70 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि काले कपड़े और हरे गमछे में आए ठगों ने पहले महिला को तंत्र-मंत्र के माध्यम से घर की समस्याओं से निजात दिलाने का झांसा दिया।

 

जब बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आ गईं, तो ठगों ने उनसे कान के सोने के झुमके, गले का सोने का लॉकेट और हाथ के कंगन उतारकर एक गमछे में रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने महिला से 51 कदम पीछे चलने की बात कही। जैसे ही महिला उनके बताए अनुसार पीछे चलीं, ठग गहनों से भरा गमछा लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ठगी की इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *