• Wed. Mar 4th, 2026

धनबाद में एडीजी नवीन सिंह की मां से दिनदहाड़े चेन छिनतई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 5, 2023

 

*धनबाद :* जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने एडीजी नवीन सिंह की मां से दिनदहाड़े चेन छिनतई की. घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी शनिवार सुबह करीब 10 बजे निलांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पूजा करने गयी थी. वापस लौटने के क्रम में पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर से ठीक पहले पीछे से आकर गले की चेन छीनी और वहां से भाग गये

*अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है पुलिस*

विमला देवी के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की. इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ एडीजी के घर पहुंचे. उन्होंने एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि नवीन सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वो एनटीआरओ में सीनियर एनालिस्ट के पद पर पदस्थापित हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *