• Wed. Mar 4th, 2026

धनबाद में आज 3.6 मेग्नीट्यूड से डोली धरती, कोई नुकसान नहीं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2023

धनबाद: धनबाद में आज धरती डोली. भूकंप का केंद्र सिंदरी था. 3.6 मेग्नीट्यूड के रफ्तार से यह भूकंप आया था. भूकंप का समय 3:45 बताया गया है. आईआईटी आईएसएम के एसोसिएट प्रोफेसर मोहित अग्रवाल ने भूकंप की पुष्टि की है. जो लोग भूकंप महसूस किये ,वह तो थोड़ी देर के लिए परेशानी में पड़ गए. लेकिन काफी गहराई में जमीन डोली, इसलिए भूकंप का बहुत एहसास नहीं हुआ. कोई क्षति भी नहीं हुई है.

क्यों आता है भूकंप

विशेषज्ञ बताते है कि पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है. ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है. कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है. भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम.

5 जोन में बनता गया है पूरे देश को

इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है. इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *