• Wed. Mar 4th, 2026

धनबाद – भीषण गर्मी से लोग पड़ रहे हैं बीमार, अस्‍पतालों में लू, डिहाइड्रेशन के मरीजों के बढ़ रही है भीड़ ।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 8, 2022

*धनबाद – भीषण गर्मी से लोग पड़ रहे हैं बीमार, अस्‍पतालों में लू, डिहाइड्रेशन के मरीजों के बढ़ रही है भीड़ ।*

डॉक्‍टर बोले- तापमान में उतार-चढ़ाव से स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर
जिले में उमस-गर्मी से लोग परेशान हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव से स्‍वास्‍थ्‍य पर प्र‍तिकूल असर पड़ रहा है.उसी कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) सहित सभी सरकारी व प्राइवेट अस्‍पतालों के ओपीडी में हर दिन लू लगने, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, सर्दी-बुखार व कमजोरी की शि‍कायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं. डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसा गर्मी के कारण हो रहा है. जरा सी लापरवाही से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं. ज्यादातर मरीज लू व डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं. दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. डॉक्‍टरों के अनुसार, थोड़ी भी लापरवाही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदेह है. SNMMCH, धनबाद के ओपीडी में 7 जून को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ रही. सिर्फ मेडिसिन विभाग में ही 198 लोग इलाज के लिए पहुंचे थे. ज्‍यादातर में शरीर में पानी की कमी, कमजोरी, बुखार, भूख नहीं लगना, पेट खराब रहने की शि‍कायतें थीं. अस्‍पताल के चर्मरोग विभाग के ओपीडी में त्वचा संबंधी और सन बर्न के मामले लेकर लोग पहुंचे थे.
धूप से बचें, खूब पानी पीएं : डॉ. राकेश कुमार
अस्‍पताल के डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तेज धूप व गर्मी बढ़ने से लोगों में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई परेशानियां शुरू हो गई हैं. उन्‍होंने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. कहा कि बहुत जरूरी होने पर शरीर को सूती कपड़ों व मोटे तौलिए से ढंक कर निकलें, पानी खूब पीएं, आम पन्‍ना, छांछ, दही, नीबू-पानी का इस्‍तेमाल करें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *