• Thu. Feb 26th, 2026

धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव मे सभी के कारनामे आ रहे हैं सामने। एके सहाय उर्फ मुन्ना सहाय का जेवी का बैठक ना करना अध्यक्ष पद जा सकती है राधेश्याम गोस्वामी के पक्ष में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2023

 

धनबाद : धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी हो गई है । प्रत्याशी अपने अपने पदों को लेकर जीत का दवा कर रहे हैं । धनबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र कुमार सहाय उर्फ मुन्ना सहाय , हरीश कुमार जोशी एवं राधेश्याम गोस्वामी तीनों अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं में चर्चा है कि बार के अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों का कांटे टक्कर है पहला अमरेंद्र कुमार सहाय और राधेश्याम गोस्वामी। अमरेंद्र कुमार सहाय की एकमात्र उपलब्धि बार भवन का निर्माण करना है । इसके अलावा कोई कार्य नहीं दिख रहा है। यहां तक की लोगों का कहना है कि धनबाद के उद्योगपतियों में से एक आते हैं अमरेंद्र कुमार सहाय लेकिन कोरोना काल जैसे समय में कभी उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए कुछ भी नहीं सोचा । जबकि अगर वे चाहते तो अधिवक्ताओं को बहुत कुछ कर सकते थे । वहीं दूसरी ओर राधेश्याम गोस्वामी ने कोरोना काल में अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ताओं को ₹5000 सहयोग राशि दिलाने का प्रयास किया है। रहा बिल्डिंग के बात तो राधेश्याम गोस्वामी ने भी अपने कार्यकाल में एसडीओ कैंपस एवं एलआरडीसी कैंपस में अधिवक्ताओं के लिए सेड बनाया है । जो आज प्रमाणित दिख रहा है। अधिवक्ताओं में चर्चा है की चुनाव जीतने के बाद कभी भी अधिवक्ताओं से उन्होंने मिलने का प्रयास नहीं किया यही नहीं विधि संभवत धनबाद बार एसोसिएशन का जेबी की बैठक बुलानी चाहिए लेकिन अपनी मनमानी चलाने के लिए उन्होंने जेबी का मीटिंग नहीं किया। और अपने मन मुताबिक ठेकेदार अपने मन मुताबिक टीएमटी छड़, सीमेंट , बालू का व्यवस्था किया। अधिवक्ता में चर्चा है कि बार एसोसिएशन में राजतंत्र शासन कायम रखा। जो धनबाद बार एसोसिएशन के लिए आगे भी काफी नुकसानदेह हो सकता है। धनबाद बार एसोसिएशन की कमेटी अगर परिवर्तन होगी तभी कुछ घोटाले सामने आ सकते हैं। स्वच्छता पर अधिवक्ताओं का कहना है पूरे बार में गंदगी का अंबार एवं शौचालय में दुर्गंध की व्यवस्था हमेशा रही है। सरकार ने कोर्ट फीस की बढ़ोतरी की है जिससे धनबाद के वकील एवं मुअक्किल काफी परेशान नजर आए हैं । इसके लिए धनबाद धनबाद बार एसोसिएशन के पिछली कमेटी ने कभी नहीं आवाज उठाया। जबकि कोर्ट फी बढ़ने से वकीलों को काफी तकलीफ झेलना पड़ रहा है । यहां तक के धनबाद के वरिष्ठ अधिवक्तागण एके सहाय उर्फ मुन्ना सहाय से रुष्ट हैं । क्योंकि धनबाद बार में भवन निर्माण में उनकी सलाह नहीं ली गई और न ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बैठने का जगह दिया गया । लोगों में चर्चा है कि जो घूस के रूप में दिए उन्हीं को बैठने का जगह एवं रूम एलॉटमेंट किया गया। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के विषय में चर्चा है कि यह हर पल के साथी नजर में आते हैं। चुनाव में जीते या हारे अधिवक्ताओं के बीच में हमेशा रहे हैं । और उनके हर सुख दुख में सहयोग देने का प्रयास करते रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *