
*धनबाद :* धनबाद बार एसोसिएशन में बुधवार 10 मई को चुनाव की घोषणा हो गई. झारखंड बार काउंसिल द्वारा मनोनीत चुनाव समिति ने प्रेस वार्ता में चुनाव से संबंधी जानकारी दी.
चुनाव समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा व अरुण तिवारी ने बताया कि धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों पर चुनाव होगा. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आठ जून 23 को अधिवक्ता मतदाता सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी. 9 जून को सुबह 8:30 बजे मतगणना शुरू होगी.
इसके पहले 11 से 12 मई तक वोटर लिस्ट पर दर्ज आपत्ति की सुनवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाएगा. आपत्तियों के निवारण के बाद 13 मई को वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा. 14 से 18 मई तक सोलह विभिन्न पदों के लिए नामांकन फार्म भरे जाएंगे. नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 19 से 20 मई तक है. नामांकन पत्र की जांच 21 से 23 मई तक होगी व 24 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.
चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार नामांकन शुल्क में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 15 हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए साढे सात हजार, महासचिव पद के लिए दस हजार, कोषाध्यक्ष के लिए साढे सात हजार, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए चार हजार, संयुक्त सचिव के पद के लिए चार हजार व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पच्चीस सौ रुपये नामांकन शुल्क जमा करने होंगे. वोटर लिस्ट की एक प्रति की कीमत पांच सौ रुपये प्रत्याशियों को चुकाना होगा.
समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ आदर्श आचार संहिता व मॉडल रूल के पालन का शपथ पत्र दाखिल करना होगा.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
