• Sat. Mar 7th, 2026

धनबाद : निरसा में बंद होने का नाम हीं नहीं ले रहा है कोयले का अवैध कारोबार, जगह-जगह छापेमारी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 3, 2022

*धनबाद : निरसा में बंद होने का नाम हीं नहीं ले रहा है कोयले का अवैध कारोबार, जगह-जगह छापेमारी*

*कई भट्ठों से सैकड़ों टन कोयला किया गया जब्त, एसएसपी की चेतावनी के बावजूद चल रहा था अवैध धंधा।*

अवैध कोयला कारोबार पर ड्राई डे घोषित होने के बाद एसएसपी द्वारा विशेष टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने की तैयारी की गई थी. निर्देश दिया गया था कि किसी भी कीमत पर कोयला का अवैध कारोबार बिल्कुल भी चलने नहीं दिया जाएगा. बावजूद पुलिस को धता बताते हुए पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र में धड़ल्ले से कोयले का अवैध कारोबार चल रहा था. विशेष टीम ने 2 जून को निरसा, कालूबाथान व मैथन ओपी क्षेत्र के विभिन्न भट्टों में रेड कर भारी मात्रा में कोयला जब्त किया. मैथन ओपी क्षेत्र के जोगेंद्र राय के भट्टा बाबा बरमेश्वर नाथ फ्युल्स में लगभग 100 टन कोयला जब्त किया. निरसा थाना क्षेत्र के बिनोद चौधरी के भट्टा में लगभग सात टन अवैध कोयला जब्त किया गया.

वही अशोक तिवारी के भट्टा संकट मोचक में भी छापेमारी हुई और कोयला जब्त किया गया. दूसरी ओर कालूबथान ओपी क्षेत्र के गुलियाडीह स्थित भट्टा से भी अवैध कोयला जब्त किया गया. निरसा, गलफरबाड़ी, मैथन व कालूबाथान ओपी क्षेत्र में अब भी कोयले का अवैध कारोबार जारी है. गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में भी कइ भट्ठा डंके की चोट पर चल रहा है. आज की छापेमारी के बाद अवैध कोयला से जुड़े संचालकों के बीच खलबली मची है. सभी भट्ठों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस कारवाई में जुट गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *