• Mon. Sep 29th, 2025

धनबाद तीरंदाजी संघ ने स्वर्ण पदक विजेता खुशी कुमारी को किया सम्मानित*

ByAdmin Office

May 31, 2022

*धनबाद तीरंदाजी संघ ने स्वर्ण पदक विजेता खुशी कुमारी को किया सम्मानित*

*धनबाद :* मंगलवार को धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के द्वारा गांधी सेवा सदन धनबाद में धनबाद तीरंदाजी के खिलाड़ी सिंदरी निवासी खुशी कुमारी जिसने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी में 23 मई से 29 मई तक हुई थी।

इस प्रतियोगीता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 9 मिनी वर्ग टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने खुशी कुमारी को बधाई देते हुए शुभकामना दी। संघ ने खुशी कुमारी को माला पहनकर, बुके देकर एवं खेल किट्स प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ में तीरंदाजी कोच शमशाद आलम को भी बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
संघ के महासचिव जुबेर आलम सम्मान समारोह में जुबेर आलम, तारक नाथ दास, राजेश सिंह संतोष कुमार, परवेज आलम ,पप्पू महतो, इरफान आलम ,महफूज आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *