

धनबाद:शनिवार को आजसू पार्टी महिला मोर्चा की धनबाद के जिलाध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में टुसू पर्व के अवसर पर मनोरम झांकी मानटांड मोड से लेकर वाटर वॉर्ड तक निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो एवं सांसद प्रतिनिधि व धनबाद जिला आजसू के वरिष्ठ नेता गिरधारी महतो शामिल हुए।टुसू पर्व की पावन बेला में आयोजित आकर्षक झांकी में झारखंड की संस्कृति का अनोखा रंग देखने को मिला।वक्ताओं ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड के माटी से जुड़े सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान व स्वाभिमान के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति और समृद्धि की भावना से ओतप्रोत टुसू पर्व से झारखंड की सभ्यता,संस्कृति एवं पहचान की झलक मिलती है। जिसमें विशेषकर कुंवारी कन्याओं की प्रमुख भागीदारी देखने को मिलती है।कार्यक्रम में गीता देवी, रेखा देवी,लक्ष्मी देवी, डालेश्वरी देवी, यशोदा देवी, आशा देवी, बिमला देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, कल्पना देवी, नेहा महतो, पुजा कुमारी, आरती देवी,कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश मुनि, जिला उपाध्यक्ष महबूब आलम, मनोज महतो, जुनैद आलम, योगेश महतो, हुबलाल महतो, नरेश मंडल, व अन्य हजारों लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
