• Tue. Mar 3rd, 2026

धनबाद के सांसद पी एन सिंह ने केलियासोल प्रखंड के जरूरतमंदो  के बीच किया कंबल का वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2022

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
संवाददाता :: आर पी सिन्हा (निरसा )

धनबाद के सांसद पी एन सिंह ने केलियासोल प्रखंड के केलियासोल पंचायत सचिवालय में जरूरत मंदो को कंबल वितरण किया सह केलियासोल पंचयात को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया

निरसा :: बढ़ते ठण्ड  को देखते  हुए  निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में में कंबल  वितरण किया गया कार्यक्रम रखा गया जिसकी अध्यक्षता केलियासोल मंडल के मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती ने की। मंच का संचालन एम डी यासीन अंसारी ने किया।गोपाल भारती ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम के , मुख्य अतिथि धनबाद  के सांसद पी एन सिंह ने पंचायत सचिवालय में जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया, उन्होंने कहा कि बढ़ते ठण्ड  के जलते विभिन्न क्षेत्रो में   केलियासोल,निरसा, एग्यारकुण्ड, में कंबल का वितरण  किया जा रहा है..
वही उन्होंने बताया कि केलियासोल प्रखंड के केलियासोल  पंचायत को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया, जिससे इस पंचायत का सम्पूर्ण विकास किया जाएगा. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सीमांतो मंडल, प्रखंड प्रमुख, विवेक मंडल, जिप सदस्य वसुंधरा पाल, संजय सिंह, कन्हाई चंद्र  दास, जानकी दे, मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *