• Thu. Apr 2nd, 2026

धनबाद के विधायक राज सिन्हा मिले बीसीसीएल के सीएमडी से ,विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चा,निराकरण के लिए किया आग्रह*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2022
crescent ad

*धनबाद के विधायक राज सिन्हा मिले बीसीसीएल के सीएमडी से ,विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चा,निराकरण के लिए किया आग्रह*

*धनबाद :* विधायक राज सिन्हा की बीसीसीएल के सीएमडी समिरन दत्ता से वार्ता हुई. इस दौरान धनबाद के विभिन्न कोलयरी क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई जिसके समाधान के लिए विधायक ने सीएमडी से आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर में सर्जरी विभाग न्यूरो विभाग एवं स्त्री प्रसव का कोर्स चालू करने ,भारत सरकार का आयुष्मान योजना को केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर में लागू करने, सिजुआ क्षेत्र संख्या पांच एवं अन्य क्षेत्रों में बंद पड़े खदानों को कंपनी श्रम शक्ति से शीघ्र चालू करने और गोधर मोड़ से कुसुंडा होते हुए भूली तक सड़क निर्माण कराने जैसे मुद्दे पर चर्चा की तथा इस दिशा में सीएमडी से ठोस कदम उठाने के लिएआग्रह किया।

उन्होंने कुसुंडा क्षेत्र में निवास करने वाले श्रमिकों की आवास की मरम्मती कराने बीसीसीएल क्षेत्र में कार्यरत कर्मी एवं रिटायर्ड कर्मी को स्मार्ट कार्ड देने पूर्व मंत्री बाबू जगजीवन राम जी की प्रतिमा का केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास स्थापित करने के अलावे भूली चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी दूर करने पर भी चर्चा किया।

भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 स्थित न्यू मार्केट के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रतिमा स्थल को अटल स्मृति पार्क के रूप में विकसित करने भूली कम्युनिटी हॉल एवं एमपीआई हॉल का मरम्मती कारण एवं सौंदर्यीकरण कराने सहित श्रमिक कॉलोनी में टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग पर चर्चा हुई इस पर सीएमडी द्वारा जल्द समस्या को निराकरण करने की बात कही

इस दौरान प्रबंधक की ओर से महाप्रबंधक पर्सनल विद्युत शाहा सीएमओ पूनम दुबे महाप्रबंधक सिविल सहित बालमुकुंद राम मनोज मालाकार सत्येंद्र ओझा मनोज गुप्ता सतेंद्र सिंह टुन्नू यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चांडिल: चांडिल बांध के नौका विहार स्थल पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी (विमुवा) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्यामल मार्डी ने की। बैठक में सुवर्णरेखा परियोजना द्वारा विस्थापितों के पुनर्वास अधिकारों की अनदेखी करने और पर्यटन का जिम्मा गैर-विस्थापित एजेंसियों को सौंपने का कड़ा विरोध किया गया। विमुवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ के नाम पर पर्यटन क्षेत्र को कॉरपोरेट और बाहरी व्यापारियों के हवाले करने की योजना बना रही है। इसके विरोध में 30 अप्रैल को जोयदा शहादत दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। विस्थापितों की प्रमुख मांगों में कृतज्ञता पैकेज, मॉडल आवासीय विद्यालय, चांडिल पॉलिटेक्निक में 50% आरक्षण और पालना जलाशय योजना को पूरा करना शामिल है। बैठक में नारायण गोप, देवेंद्र महतो और अरविंद अंजुम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। YouTube Thumbnail के लिए Bold Text विस्थापितों का हल्ला बोल! (सबसे बड़ा और लाल रंग में) चांडिल बांध: कॉरपोरेट राज का विरोध 30 अप्रैल: बड़ी पदयात्रा की तैयारी हक छीना तो होगा आंदोलन! Social Media Hashtags #ChandilDam #Seraikela #VisthapitMuktiVahini #JharkhandNews #RehabilitationRights #JusticeForDisplaced #ChandilNews #SwarnaRekhaProject #CorporateVsPeople #BirsaMunda #JharkhandPolitics #SaveChandilDam प्रमुख मांगे एवं आगामी कार्यक्रम (Checklist): 30 अप्रैल 2026: जोयदा शहादत दिवस पर पदयात्रा। बिरसा मुंडा शहादत दिवस: चांडिल स्वर्णरेखा कार्यालय पर धरना। प्रमुख मांग: चांडिल पॉलिटेक्निक में विस्थापितों के लिए 50% आरक्षण। विशेष: विस्थापित आंदोलन के 40 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2027 में भव्य आयोजन की रूपरेखा।