• Fri. Mar 27th, 2026

धनबाद के रेलवे स्टेशन पर मिली बीमार महिला को रोटी बैंक यूथ क्लब ने एसएनएमएच में कराया एडमिट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2023

 

धनबाद।रोटी बैंक युथ क्लब ने जरूरतमंदों को रात्रि भोजन करवाने के बाद धनबाद रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच,बीमार एवं नग्न अवस्था में 50 साल की महिला को किया शहीद निर्मल महतो हॉस्पिटल में एडमिट ।
पत्रकार राजकुमार मंडल जी ने रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर जी को फोन कॉल के माध्यम से अज्ञात 50 साल की महिला नग्न एवं बीमार अवस्था में धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच पड़ी हुई हैं, अतः तत्काल उपचार के लिए आप शहीद निर्मल महतो हॉस्पिटल में एडमिट करवा दें।
रोटी बैंक के अध्यक्ष ने आयुष फाउंडेशन धनबाद के संयोजक गणेश शर्मा के माध्यम से बाबूलाल एम्बुलेंस से संपर्क कर तत्काल बीमार महिला को हॉस्पिटल पहुंचाने को कहा ।
बाबूलाल ने बिना समय गवाए 10 मीन के अंदर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गएं। रोटी बैंक के सक्रिय सदस्य शाहिद जी ने कांट्रेक्टर रोशन जी के द्वारा दिए गएं 4 लोगों के मदद से बीमार महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस में
बहुत ही सावधानी पूर्वक विमार महिला को अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर ने महिला को देखकर ब्लड की कमी एवं गंभीर स्थिति बताई है।
रोटी बैंक कर्मवीर योद्धा शाहिद जी ने बीमार महिला के लिए कागजी कार्रवाई एवं दवाइयां की व्यवस्था कर डॉक्टर से सलाह मसुहरा कर सुबह आने की इच्छा जताई।
अतः रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर जी, पत्रकार राजकुमार मंडल जी,आयुष फाउंडेशन धनबाद के सांयोंजक चित्रकार गणेश शर्मा जी, रोटी बैंक यूथ क्लब के सक्रिय सदस्य शाहिद अंसारी जी,बाबूलाल एम्बुलेंस, दुलाल जी एवं रेलवे कर्मचारियों को बहुत बहुत धन्यवाद।
इस नेक कार्य में अपना सहयोग देने के लिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *