
*धनबाद :* बिनोद नगर स्थित एक लैब डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में आज आग लग गई. इसके बाद तो आस पास अफरा तफरी का महौल बन गया.
आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल गाड़ी आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. गोदाम के मालिक कुणाल कांत ने बताया कि सुबह गोदाम खोला व अगरबत्ती जलाई. फिर कुछ काम से बाहर चले गए. बाद में फोन पर आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई. हालांकि प्रारंभिक अवस्था में आग पर काबू पा लिया गया. इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी के प्रधान चालक मोहम्मद मंजूर आलम ने बताया कि उनके पहुंचने के पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था. परंतु आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
