

*पूजा कुमारी का स्वागत करती निवर्तमान महिला थाना प्रभारी विशाखा*

*पुलिस व जनता के बीच समन्वय स्थापित करूंगी: पूजा कुमारी*

धनबाद : धनबाद महिला थाना की नई प्रभारी पूजा कुमारी ने बुधवार 6 सितंबर को पदभार संभाल लिया. निवर्तमान महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने उन्हें प्रभार सौंपा. नई महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ फरियादियों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगी. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करने व हर शिकायकर्ता को न्याय दिलाने व काउंसिलिंग का भरसक प्रयास करने का वादा भी उन्होंने किया. उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस अपना काम ईमानदारी से करेगी. पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने का निश्चय भी उन्होंने दुहराया. कहा कि शिकायत के बाद जांच की प्रक्रिया होगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
