• Sun. Mar 15th, 2026

धनबाद: काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव के बाद माहौल बिगड़ा, डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस पहुंचकर किया स्थिति को नियंत्रित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 27, 2022

धनबाद: सुदामडीह थाना के पाथरडीह लोको बाजार में बुधवार की रात मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्वो द्वारा पथराव के बाद तनाव हो गया। सूचना पाकर सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह, जोरापोखर पुलिस अंचल निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी के साथ विभिन्न थानों की पुलिस व अतिरिक्त बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। घंटों मशक्‍कत को बाद उग्र भीड़ को शांत कराकर पुलिस ने मां काली की प्रतिमा का विसर्जन परघाबाद तालाब में कराया।

घटना के बाद क‍रीब छह थानों की पुलिस पूरी रात इलाके में कैंप करती रही। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हर गति‍विधि पर नजर रखी जा रही है।

*जुलूस पर पथराव के बाद चला लाठी डंडे*

बताया जाता है कि पाथरडीह लोको बाजार कृष्णा मंदिर के समीप मां काली की पूजा की गई थी। बुधवार की शाम डीजे के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन के लिए कुछ लोगों के साथ महिलाएं भी जा रही थीं। तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस में चल रहे लोगों पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद भीड़ भड़क उठी।

देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। कुछ लोग लाठी, डंडे लेकर निकल आए। मामला हिंसक हो गया। सूचना पाकर सुदामडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पाथरडीह, भौंरा, सिंदरी, झरिया, जोरापोखर, धनबाद बैंक मोड़ सहित दर्जनों सैफ के जवानों ने मोर्चा संभाला।

घंटों बाद पुलिस क्षेत्र को नियंत्रण में ले सकी। प्रशासन की मौजूदगी में मूर्ति का परघाबाद तालाब में विसर्जन किया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *