• Fri. Apr 3rd, 2026

धनबाद – कतरास रामराज मंदिर में चल रही जमीन विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, विधायक ढुल्लू महतो व विजय झा आए आमने – सामने, दोनों ओर से कि गई आरोपों की बौछार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2022
crescent ad

*धनबाद – कतरास रामराज मंदिर में चल रही जमीन विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, विधायक ढुल्लू महतो व विजय झा आए आमने – सामने, दोनों ओर से कि गई आरोपों की बौछार*

**धनबाद -* कतरास बाघमारा के प्रसिद्ध रामराज मंदिर परिसर में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर कुंती देवी का पूरा परिवार 8 दिनों से रंधीर प्रसाद वर्मा चौक पर अनशन पर बैठा है. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर की टीम स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची और उन्हें जबरन अस्पताल ले जा रही था. इसी दौरान कुंती देवी की बेटी ने अपनी कलाई की नस काट ली, जिसे आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी जारी है.
*विधायक ढुल्लू महतो का आरोप:*
इस पूरे मामले में सोमवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने प्रेस वार्ता कर बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो और पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया था. विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें चुनौती देते हुए 3 दिनों के अंदर जमीन के कागजात पेश करने को कहा था. विधायक ने विवादित जमीन शांति देवी का होने का दावा किया है. शांति देवी ने भी ढुल्लू महतो का साथ देते हुए कहा कि यह उनकी खतियानी जमीन है, जिस पर कुंती देवी और उसके परिवार ने अवैध कब्जा कर रखा है
*पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा का पलटवार:*
यह मामला अब बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो बनाम विजय झा हो चुका है. इस पूरे मामले में पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने भी विधायक पर पलटवार किया. वह अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक ढुल्लू महतो ने अपना टैंकर उस जमीन पर खड़ा कर दिया है. वह टैंकर विधायक का ही है, जो उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे में बताया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ राम का नाम लेने से कोई पुरुषोत्तम नहीं बन जाता, राम के चरित्र को भी अपनाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आए दिन वहां पर रंगदारी, अवैध कोयले का खनन सहित कई अन्य मामले सामने आते हैं, विधायक उन्हें रोक कर दिखाए तब उन्हें सही में जनप्रतिनिधि कहा जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *