• Thu. Apr 2nd, 2026

धनबाद – एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में साइबर सेल ने छात्राओं को किया सवधान करते हुए साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 28, 2022
crescent ad

*धनबाद – एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में साइबर सेल ने छात्राओं को किया सवधान करते हुए साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी।*

 

ईमेल, आईडी पासवर्ड शेयर न करने की सलाह
साइबर क्राइम सेल धनबाद की ओर से एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें साइबर क्राइम और मोबाइल से ठगी से बचने की जानकारी दी गई. अभियान के दौरान साइबर क्राइम सेल के डीएसपी सुमित लकड़ा ने कॉलेज छात्राओं को साइबर क्राइम व नशा से बचने व महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी के जरिये जागरूक किया. सोशल मीडिया के अलावा मोबाइल के सही उपयोग के बारे में भी जरूरी जानकारी दी.
उन्होंने छात्राओं को सुझाव देते हुए कहा कि इंटरनेट व मोबाइल के जरिये दिए हुए लालच में न आएं और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें. अपने अकाउंट, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी भी किसी को न दें. SSLNT प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने भी छात्राओं को जरूरी जानकारी दी. कहा कि साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पुलिस उनसे निपटने की पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि अपने दस्तावेज, ओटीपी, ईमेल, आईडी पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *