• Fri. Feb 27th, 2026

धनबाद : इकबाल खान और उसके साथी पर गोली चलाने में इस्तेमाल न्यू मॉडल के अपाची का पता पुलिस शो-रूम से लगा रही है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 13, 2023

*धनबाद : इकबाल खान और उसके साथी पर गोली चलाने में इस्तेमाल न्यू मॉडल के अपाची का पता पुलिस शो-रूम से लगा रही है*

*धनबाद :* झारखंड में इकबाल खान पर गोली चलने की घटना के बाद वासेपुर से बरामद सफेद रंग की अपाची को लेकर बैंकमोड़ थाने की पुलिस पिछले दो दिनों से अनुसंधान कर रही है।
पुलिस को जो शक था वह अब दूर हो चुका है।
वासेपुर से बरामद अपाची का इस्तेमाल ढोलू की हत्या में हुआ, इसी आशंका में पुलिस छानबीन कर रही थी। चूंकि अपाची में गिरिडीह का नंबर था, लिहाजा पुलिस पता लगाने के लिए गिरिडीह भी गई और फिर पूरा मामला साफ हो गया।
दरअसल, अपाची को वासेपुर के एक लड़के ने गिरिडीह से खरीदी है। इस बात की छानबीन के दौरान जब पुलिस को जानकारी मिली तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

*अपाची बाइक ढूंढ़ रही पुलिस*

अब पुलिस ढोलू की हत्या में इस्तेमाल न्यू मॉडल की अपाची ढूंढ़ रही है। मंगलवार की रात बैंकमोड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वासेपुर तथा पांडरपाला इलाके में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।
पुलिस कांड के आरोपित रितिक तथा गोपी के अलावा कुछ तीन अन्य युवकों को ढूंढ़ रही थी। दरअसल, इस मामले में तीन-चार अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसमें संदेह के आधार पर प्रिंस खान के कुछ गुर्गों की तलाश में पुलिस जुटी है।

*बाइक शोरूम को छान रही पुलिस*

वासेपुर में फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके साथी पर गोली चलाने में इस्तेमाल न्यू मॉडल के अपाची का पता पुलिस शो-रूम से लगा रही है। बुधवार को बैंकमोड़ थाना की पुलिस टीम ने अपाची का पता लगाने के लिए कई शो-रूम की खाक छानी है।
पुलिस शो-रूम में पता लगा रही है कि पिछले दो तीन माह के अंतराल में वासेपुर के पता-ठिकानों से कितनी अपाची बिकी हैं। सफेद व लाल रंग की अपाची तीन माह में कितने लोगों ने खरीदी है। सभी का रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस पता लगाएगी।

*सीसीटीवी से हुई थी पहचान*

संदेह होने पर बाइक मालिक से पूछताछ भी करेगी। मालूम हो कि इकबाल खान के सहयोगी ढोलू की हत्या में इस्तेमाल बाइक न्यू माडल की थी, जिसकी पहचान हो चुकी है सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक की तस्वीर आई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *