
*धनबाद -आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस एक विज्ञप्ति जारी कर गत दिन ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध खनन में चाल धंसने से हुई घटना पर लगभग 5 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए सीआईएसएफ एवं प्रबंधन के प्रति तीव्र भर्तसना जताई
।*

श्री सिंह ने कहा कि इस घटना के पूर्व 1 फरवरी को निरसा के गोपीनाथपुर में अवैध खनन के दौरान 10 लोगों की,कापासारा में तीन लोगों की एवं दहीबाडी सी पैच में अवैध खनन चाल धंसने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी, कोल इंडिया के विभिन्न क्षेत्रों के कोलियरीओ में आए दिन निरंतर घटनाएं होती जा रही है प्रतिदिन इस तरह की घटना घटित होना प्रबंधन,सीआईएसएफ एवं कोल इंडिया की नाकामी है,पिछले दिनों कतरास में भी एक घटना में एक बच्ची दब गए थे, जिससे प्रबंधन ने उक्त स्थल पर कोयला उठाने की चल रही कार्य को बंद कराया गया था,कोल इंडिया के लगभग सभी क्षेत्रों के सभी कोलियरीओ सीआईएसएफ एवं प्रबंधन की मिलीभगत से कोयले की लूट मची हुई है,उक्त सभी घटित घटनाएं सिर्फ और सिर्फ सीआईएसएफ और कोल अधिकारीयों की मिलीभगत से हुई है, इन्हीं की सह पर कोयला रंगदारों के द्वारा कोयले की चोरी की जा रही है यहां तक की कई कई ट्रेनों में खुलेआम भरकर कोयले की भारी मात्रा में चोरी की जा रही है, आगे श्री सिंह ने कहा कि उक्त अवैध खनन कार्य करने वाले कोयला कारोबियों के द्वारा में बंगाल व अन्य क्षेत्रों से मजदूर लाकर 24 घंटे कराया जाता है,अवैध खनन प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से कोलियरियों में खुलेआम अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा है,आखिर कब तक बदस्तूर यह धंधा और लोगों की हो रही चरणबद्ध मौत का सिलसिला कब तक रुकेगा,यह लोगों के बीच कोल इंडिया एवं जिला प्रशासन के प्रति एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि उक्त घटित घटना सहित सभी घटनाओं की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं डीजीएमएस के द्वारा कराया जाए,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कोलियरियों में चल रहे अवैध खनन कार्य को अविलंब बन्द कराया जाए एवं घटित घटना में सभी मृतक के परिवारजनों को अविलंब दस-दस लाख की मुआवजा दी जाए ।

ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह
अध्यक्ष
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
