
अंकित केशरी (avn)

झरिया: झरिया में इनदिनों अपराधी व असामाजिक तत्वों का मन इतना बढ़ा हुआ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब अपराधी पुलिस को देखकर भागते नही बल्कि पुलिस से ही भीड़ जाते है। दरहशल झरिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के समीप 23 जून की देर रात लगभग 3 बजे तत्काल टिकट कटाने आए दो युवकों के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर झरिया थाना के दो चौकीदार जब वहां पहुंचे तो मारपीट करने वाले युवक उनसे भी अभद्र व्यवहार व मारपीट की करने से बाज नहीं आए। पीड़ित युवकों ने 24 जून शनिवार की सुबह झरिया थाना में पूरे मामले की शिकायत की है। भुक्तभोगी नीचेकुल्ही निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि वह अपने मित्र नसीम के साथ झरिया रेलवे स्टेशन के काउंटर पर दिल्ली का टिकट कटाने के लिए सुबह 3 बजे लाइन में लगे थे. तभी अचानक घनुडीह के चार-पांच युवक एक कार पर सवार होकर काउंटर के समीप पहुंचे एवं अचानक ही उनके साथ मारपीट कर बाइक व पैसे भी छीन लिये.हमलावर युवकों ने उनकी व दोस्त की जमकर पिटाई की. वह किसी तरह जान बचाकर भागे व देशबंधु के समीप झरिया थाना के चौकीदार दो चौकीदारों को देख मामले की जानकारी दी। उनके कहने पर दोनों चौकीदार घटनास्थल पर पहुंचे व मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ना चाहा. परंतु युवकों ने चौकीदार के साथ बदसलूकी व हाथापाई शुरू कर दी. मामला बढ़ता देख चौकीदार ने झरिया थाना को सूचना दी. परंतु जब तक झरिया थाना की पेट्रोलिंग पुलिस एवं घनुडीह ओपी पुलिस पहुंची, सभी हमलावर युवक भाग चुके थे. घनुडीह ओपी पुलिस लावारिस अवस्था में पड़ी एक बाइक को जब्त कर ले गई. पीड़ित युवक ने मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की है. झरिया पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
