
बलियापुर : दो दिवसीय कॉमरेड ए के राय मेमोरियल फुटबॉल और कॉमरेड मुरलीधर महतो टूर्नामेंट का आयोजन वि यू सी रघुनाथपुर में किया गया जिसका उद्घाटन सुखदेव महतो (चीफ इंजीनियर ईस्टर्न रेलवे ) के द्वारा किया गया। सुखदेव महतो ने कहा कि आज जिस प्रकार से वि यू सी रघुनाथपुर के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को निखारने का एक मंच दिया गया है इसीलिए क्लब के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र है और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा और ऊर्जा की कोई कमी नही है और हर क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने साबित कर के दिखाया है इसी बलियापुर से क्रिकेट के क्षेत्र में दर्जनों लड़कियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है । इन प्रतिभाओं को सरकार को निखारने की जरूरत है और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाओं को हर समय जो भी सहयोग होगा मैं करने के लिए हमेशा तत्पर हूं। मौके पर वी यू सी रघुनाथपुर के प्रथम सचिव ज्योतिष महतो,रोहित कुमार महतो पंसस परसबनिया , सोनू महतो,मिथुन महतो, प्रशंजित महतो, प्रदीप महतो, जगबंधु महतो,राहुल महतो,पिंटू महतो,आकाश, सिथुन,रोहित,बिट्टू,आदि क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
