• Thu. Mar 12th, 2026

देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली चालू किया जाना ऐतिहासिक- डॉ विवेक कुमार.

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से कार्यान्वयन कराने में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले डेंटल काउंसिल आफ इंडिया की कार्यकारी समिति सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर दिव्येंदु मजूमदार ने सम्मानित करते हुए डॉ विवेक कुमार के द्वारा डेंटल काउंसिल के प्रति समर्पित रूप से किए गए अथक सफल प्रयास के साथ-साथ इस उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।
मौके पर डॉ विवेक कुमार ने कहा कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुशासन एवं बेहतरी के उद्धेश्य से और देशभर में अपने 316 घटक कॉलेजों के लिए डिजिटल डेंटल काउंसिल परियोजना के एक भाग के रूप में ऑनलाइन फैकेल्टी और छात्र उपस्थिति निगरानी प्रणाली “(ओ.एफ.एस.ए एम.एस)” की शुरुआत की है 23,000 से अधिक डेंटल कॉलेज के शिक्षक और 14,500 स्नातकोत्तर एमडीएस छात्रों को उनकी दैनिक उपस्थिति डिवाइस का उपयोग करके सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया है,इससे सभी डेंटल कॉलेजों में डेंटल शिक्षकों और स्नातकोत्तर छात्रों की उपस्थिति में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में मदद मिली है,भारत में वैद्यकीय शिक्षा को नियंत्रित करने वाला राष्ट्रीय वैद्यकीय आयोग भी भारत के सभी 600 मेडिकल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के समान समाधान पर काम कर रहा है।
डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिव्येंदु मजूमदार ने विवेक कुमार की उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा की सभी सरकारी और निजी क्षेत्र में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के कार्यान्वयन कराने के साथ-साथ उनकी कड़ी मेहनत,समय, विशेषज्ञता,समर्पण और अथक प्रयासों के लिए एवं उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ विवेक कुमार को बधाई दी एवं कहा की इस ऐतिहासिक पहल में नोडल अधिकारी के रूप में डॉ विवेक कुमार ने सभी डेंटल कॉलेज में ऐसे सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस प्रकार डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मजूमदार ने डॉ विवेक कुमार की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र देकर उनकी इस ऐतिहासिक कार्य की सराहना की एवं कहा की देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से चालू कराने में डॉ विवेक कुमार का उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान रहा है। डॉ विवेक कुमार ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय अध्यक्ष सचिव और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन सभी के सहयोग और समर्थन से ही देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के कार्यान्वयन सफलतापूर्वक सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पाया,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्होंने सभी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

डॉ विवेक कुमार डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित कल्याण एवं बेहतरी को लेकर एवं डेंटल काउंसिल के प्रति ईमानदारीपूर्वक सदैव प्रतिबंध,गंभीर एवं तत्पर रहे हैं और इन्होंने पिछले लॉकडाउन में भी लोगों के बीच रहकर उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया है,डेंटिस्ट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पिछले दिनों नई दिल्ली में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर सम्मानित किया गया था,डॉ विवेक कुमार देशभर के डेंटिस्ट के अधिकारों की रक्षा एवं डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित में उल्लेखनीय कार्य करते हुए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी डेंटल काउंसिल के बेहतरी के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *