• Tue. Feb 17th, 2026

देवीपुर के एम्स अस्पताल देवघर में हड्डी रोग विभाग में हुआ कोहिनी का सफल प्रत्यारोपन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एम्स अस्पताल देवघर में भर्ती गिरीडीह निवासी 73 वर्षीय महिला का दाहिने कोहिनी का सफल प्रत्यारोपन किया गया। एम्स अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ सौरभ वार्णेय ने इसके लिए ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होनें बताया कि कोहनी का प्रत्यारोपन एक जटिल शल्यक्रिया है, जिसकी सुविधा सीमित संस्थनों में ही उपल्बध है। अब देवीपुर के एम्स अस्पताल देवघर के अस्थि रोग विभाग में कोहनी प्रत्यारोपन सर्जरी के शुरूआत की गई है। इसका लाभ न केवल संथाल प्ररगाणा बल्कि पूरे झारखण्ड सहित निकटवर्ती प्रदेश जैसे बिहार, बंगाल के मरीजों को भी लाभ प्राप्त होगा।
ऑपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्व अस्थि रोग विभाग के एडीसनल प्रोफेसर डॉ. मनीष राज के ने किया है। उन्होनें बताया कि मरीज के दाहिने कोहनी की हड्डी छः महीने पहले चोट लगने की वजह से टूट गई थी। इसके इलाज के लिए मरीज ने विभिन्न अस्पतालों मे संपर्क किया। पर सफल इलाज नहीं हो पाया एवं मरीज अपने दैनिक कार्यों को करने मे असमर्थ थी। इस बिमारी को केवल ऑपरेशन करके ठीक किया जा सकता है।ऑपरेशन करने वाली टीम में अस्थि रोग विभाग के डॉ. मनीष राज, डॉ. अमन कुमार डॉ राहुल कुमार पाडेय व एनेथीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय के नेतृत्व मे डॉ. विकास, डॉ पिया, डॉ. सुचिता शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *