• Sat. Apr 11th, 2026

देवशयनी एकादशी , राशि अनुसार श्रीहरि विष्णु व मां लक्ष्मी को इन मंत्रों के साथ करें प्रसन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 29, 2023
crescent ad

 

हिंदू धर्म में यूं तो सभी एकादशी तिथि की विशेष महत्ता बताई गयी है लेकिन इन सभी में विशेष है देवशयनी एकादशी। इस दिन के साथ कई तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

ऐसी आस्था है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के मौके पर क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और अगले चार महीने तक इसी अवस्था में रहते हैं। इस चार महीने की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है।

चातुर्मास के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से जातक के कष्ट दूर होते हैं। जीवन में सुख और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। इस देवशयनी एकादशी पर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो राशि के अनुसार इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें।

*देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार मंत्र*

1. मेष राशि: ‘ऊँ गोविंदाय नमः’
2. वृषभ राशि: ‘ऊं पद्मानाभय नमः’
3. मिथुन राशि: ‘ऊँ माधवाय नमः’
4. कर्क राशि: ‘ऊँ केशवाय नमः’
5. सिंह राशि: ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’
6. कन्या राशि: ‘ऊँ श्रीधराय नमः’
7. तुला राशि: ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’
8. वृश्चिक राशि: ‘ऊँ केशवाय नमः’
9. धनु राशि: ‘ऊँ माधवाय नमः’
10. मकर राशि: “ऊँ त्रिविकरमाय नमः”
11. कुंभ राशि: ‘ऊँ श्रीधराय नमः’
12. मीन राशि: ‘ऊँ माधवाय नमः’

*नोट:* यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *