• Sun. Feb 15th, 2026

दून पब्लिक स्कूल,तोपचांची में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनाया दुर्गा महोत्सव।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 18, 2023

 

तोपचांची,धनबाद: दून पब्लिक स्कूल सतकीरा टोपचांची हमेशा से बच्चों के समावेशी विकास के लिए तत्पर रहता है। आज इसी कड़ी में दुर्गा पूजा के अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के द्वारा दुर्गा वंदन दुर्गा भजन ,फैंसी ड्रेस ,डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने अपने अंदर छुपी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर विकास कुमार पांडेय एवं डायरेक्टर राजू उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को भी समझ पाते हैं।

सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्राचार्य सुप्रितम चौधरी एवं डायरेक्टर एकेडमी लोकेश दे सभी बच्चों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दिए। मौके पर दिनेश सिंह,धीरज गिरि,अरुण यादव,ज्योति पाण्डेय, बादल कुमार, प्रकाश कुंभकार,अविनाश पाण्डेय,सुमित सिंह,वर्षा रानी, निकिता सोमानी, आयुषी पाठक, विनी विनीता, पूर्णिमा,सुभर्षिक कुमारी विश्वप्रतिक,पुरुषोत्तम, अनुष्का सिंह, प्रज्ञा कुमारी सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *