• Tue. Jun 23rd, 2026

दुलमाहा में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, सुभाष यादव बने अध्यक्ष व मो जावेद बने सचिव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 16, 2022
crescent ad

 

संवाददाता : बरही
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत बुधवार को बरही प्रखण्ड के दुलमाहा पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सुभाष यादव को दुलमाहा पंचायत का अध्यक्ष व मो जावेद को सचिव बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को आजादी की लड़ाई के दौरान जान गवानी पड़ी थी। गांधी जी, पं. नेहरू, सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था। देश की आजादी से लेकर नव निर्माण तक कांग्रेस का योगदान सर्वाधिक रहा है। विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है। वह कांग्रेसियों के बलबूते ही तैयार हुआ है। पार्टी इन्ही विचारों को लेकर आज बढ़ रही है। मौके पर सुनील कुमार भुइयां, बसंत कुमार भुइयां, लक्ष्मण कुमार दास, प्रदीप कुमार भुइयां, सहदेव यादव, महेश यादव, भुनेश्वर भुइयां, रविंदर यादव, कृष्णा यादव, दशरथ रविदास, गुलाब यादव, बलदेव यादव, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जावेद, श्याम, सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *