• Thu. Feb 26th, 2026

दुर्भाग्य : बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल गिरा, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 25, 2023

 

*पटना :* बिहार के खगड़िया जिले में गंगा पर निर्माणाधीन पुल ढहने के बमुश्किल तीन हफ्ते बाद ऐसा ही एक मामला किशनगंज जिले से सामने आया है। यहां एक पुल का हिस्सा शनिवार को ढह गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा, ‘राज्य की राजधानी पटना से लगभग 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में मेची नदी पर बने पुल का एक पिलर ढह गया।

अधिकारी ने कहा, “एनएच-327E पर निर्माणाधीन पुल पूरा होने पर किशनगंज और कटिहार को जोड़ देगा।” उन्होंने कहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुल का हिस्सा क्यों गिरा है? इसके कारणों की जांच के लिए एक्सपर्ट की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह पाइलिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से ऐसा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *