
दारू (हजारीबाग)। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को दारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने पूजा समितियों एवं ग्रामीणों से प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा पंडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त बिजली व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा के उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान ऐसा कोई गीत या कार्यक्रम नहीं किया जाए, जिससे किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।उन्होंने बढ़ती मोबाइल चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी।

साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट या गतिविधि सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने

लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। बैठक में सब एसआई रंजीत कुमार भगत, एसआई श्री प्रसाद, एएसआई रामप्रवेश राय, एएसआई पिंटू कुमार, प्रभात सिंह, संतोष सिन्हा, दिनेश सोनी, प्रमोद राम, वीरेंद्र यादव, दिलीप मियां, राजेश कुमार, नरेश यादव, राजेश साहा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
