

दुमका/धनबाद। आज पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार दुमका जिले के नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं रानेश्वर थाना क्षेत्रों के शहरी क्षेत्र, गांव एवं कस्बों में यातायात के नियमों के पालन हेतु 1 सप्ताह का स्पेशल ड्राइव के तहत सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, मोबलिंचिंग अपराध उन्मूलन, पोक्सो एक्ट विषय पर, डायन बिसाही प्रथा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान अलग अलग भाषा में चलाया गया।
नगर थाना क्षेत्र में आज +2 नेशनल उच्च विद्यालय दुमका में नगर थाना पुलिस द्वारा सड़क यातायात सुरक्षा/ साइबर अपराध रोकथाम/ मॉब लिंचिंग अपराध उनमुलन/ पोक्सो एक्ट विषय पर/ डायन बिसाही प्रथा उनमुलन हेतु जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्य/ शिक्षकों तथा लगभग 1200 छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुफस्सिल थाना द्वारा ए.एन. काॅलेज दुमका में सड़क यातायात सुरक्षा/ साइबर अपराध रोकथाम/ मॉब लिंचिंग अपराध उनमुलन/ पोक्सो एक्ट विषय पर/ डायन बिसाही प्रथा उनमुलन हेतु जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्य/ शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया।
कॉलेज एवं बाजार में उक्त अभियान के संबंध में जागरूकता रथ निकालकर हिंदी एवं संथाली भाषा में मायकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया। रानेश्वर थाना अन्तर्गत रानेश्वर बाजार, आसन बनी, रघुनाथपुर, कोलकाता शादीपुर, जयतारा पाटजोर, कोलाकट्टा कदमा आदि विभिन्न स्थानों पर माइकिंग करके जागरूकता अभियान चलाया गया।*
उक्त अभियान में उपरोक्त थाना प्रभारी ने अपने अपने क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेज/मेडिकल कॉलेज में जनता एवं छात्रों के बीच जागरूकता फैलाई एवं क्षेत्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को हिंदी एवं संथाली भाषा में मायकिंग कर जागरूक किया:- हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना ,नशे में वाहन ना चलान , वाहन चलाते समय दूसरे वाहन के चालक को सहयोग करना,रात में वाहन चलाते समय डीपर लाइट एवं इंडिकेटर का इस्तेमाल करना ,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दें,यातायात के नियम आपके सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं, ट्रैफिक नियम का पालन कर दुर्घटना से बचें,वाहनों के फिटनेस का रखें पूर्ण ख्याल, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें ,शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुर्घटना से देर भली इसलिए ओवर स्पीड/ओवरलोड वाहन न चलाएं ,भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन धीमी गति से चलाने हेतु विशेष अभियान चलाकर हिंदी एवं संथाली भाषा में लोगों को जागरूक किए, नशे में वाहन चलाने वाले चालक की जानकारी देने के लिए पुलिस द्वारा जारी डायल 100 में कॉल करें अथवा नजदीकी थाना से संपर्क करें।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com