
धनबाद: धनबाद प्रेस क्लब में वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर, उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा अत्यंत मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक सरोकार से जुड़े पत्रकार थे। उन्होंने बताया कि मुकेश जी को पत्रकारिता के साथ-साथ खेल में भी विशेष रुचि थी, मुख्य रूप से शतरंज के खेल से उनका गहरा लगाव था। धनबाद प्रेस क्लब में पहली बार मीडिया शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत उन्हीं के प्रयासों से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कई बार इस सफल आयोजन की अगुवाई की।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व महासचिव पंकज कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई अरविंद कुमार सिन्हा ने भी उनके जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुकेश जी बीते 15 वर्षों से किडनी की बीमारी से साहस पूर्वक लड़ रहे थे, किंतु अंततः नियति के आगे हार गए और हम सभी को छोड़कर बैकुंठ धाम प्रस्थान कर गए। उनका इस तरह असमय चले जाना धनबाद की पत्रकारिता और धनबाद प्रेस क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि देने वालों में धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, उपाध्यक्ष बलवंत कुमार, शरद चंद्र पांडे व अमर कुमार, सचिव संजय चौरसिया (जेठालाल), नवीन राय व चंदन पाल, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया कुमार, गोपाल प्रसाद व विपिन रजक के अलावा पूर्व महासचिव पंकज कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, अनुशासन पदाधिकारी कुंवर अभिषेक, अंबर कलश, महेश पासवान, अमित कुमार विश्वकर्मा, बंटी विश्वकर्मा सहित कई अन्य पत्रकार गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
