• Fri. Apr 3rd, 2026

दिल्ली में बुलडोजर: अरविंद केजरीवाल सरकार ने MCD से मांगी रिपोर्ट*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2022
crescent ad

*दिल्ली में बुलडोजर: अरविंद केजरीवाल सरकार ने MCD से मांगी रिपोर्ट*

दिल्ली में बुलडोजर को लेकर आप सरकार और बीजेपी शासित नगर निगमों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल से हुए ध्वस्तीकरण पर रिपोर्ट तलब की है।
दिल्ली में बुलडोजर को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित नगर निगमों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 1 अप्रैल से हुए ध्वस्तीकरण पर रिपोर्ट मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केजरीवाल सरकार ने ऐसे समय पर यह कदम उठाया है जब हाल के दिनों में शााहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी और जनकपुरी जैसे इलाकों में तीनों नगर निगमों ने बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर पार्टी के साभी विधायकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने विधायकों को बीजेपी शासित निगमों की ओर से चलाए जा रहे अभियानों का विरोध करने को कहा था।

केजरीवाल ने कहा था कि ध्वस्तीकरण अभियान से दिल्ली में 63 लाख लोग बेघर हो जाएंगे और यह आजाद भारत में सबसे बड़ा ध्वस्तीकरण होगा। उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *