
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित साया गांव में संचालित वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय वर्षों से बंद पड़ा है। आधारभूत संरचना और शिक्षकों की कमी तथा प्रबंध समिति का गठन नहीं होने के कारण बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2023 में महाविद्यालय का कोड निरस्त कर दिया था। इसके बाद से यहां शैक्षणिक गतिविधियां ठप हैं।महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। इसके लिए साया गांव के ग्रामीणों ने साढ़े तीन एकड़ जमीन दान दी थी। उद्देश्य था कि नवीनगर प्रखंड के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिले। लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में महाविद्यालय का संचालन प्रभावित होता रहा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कोड बहाल कराने के लिए विभागीय स्तर पर जांच कराई गई और कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। आधारभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षकों की अनुपलब्धता और प्रबंध समिति का गठन नहीं होना प्रमुख बाधाएं हैं। महाविद्यालय बंद रहने से साया सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान कराकर कोड बहाल करने तथा पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
