• Wed. Feb 18th, 2026

दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड के शिशो स्टेशन पर एनआई कार्य,ट्रेनों के परिचालन में बदलाव।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 2, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा -: दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड के शिशो स्टेशन पर एनआई कार्य होने को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसको लेकर समस्तीपुर मंडल के दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड से गुजरने वाली कई गाड़ियो के परिचालन मे बदलाव करने और पुनर्निधारित कर ट्रेनों को चलाई जायेगी। इस बात की जानकारी देते हुये रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 07050 रक्सौल हैदराबाद स्पेशल गाड़ी रक्सौल से 6 फरवरी को 120 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। 7 फरवरी को हावड़ा से खुलने गाड़ी संख्या 13043 हावड़ा रक्सौल एक्स्प्रेस हावड़ा से 90 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। जबकि 3 फरवरी को हैदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद रक्सौल स्पेशल गाड़ी के मार्ग में परिवर्तन करते हुये समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जायेगी। 4 फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13155 कोलकाता सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस समस्तीपुर मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जायेगी। 3 फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13165 कोलकाता सीतामढ़ी एक्स्प्रेस भी समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी से ही परिचालन होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *