• Sun. Feb 15th, 2026

दमन द्वीप से काम कर घर लौट रहे मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र निवासी की घर पहुँचने वह पहले मिला संदिग्ध स्थिति में शव,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 3, 2024

 

शव पेड़ से लटका मिला,हत्या की आशंका,अखिल भा धानुक महासभा ने की जाँच की मांग

मृतक के परिजन से किया धानुक महासभा मुलकात,दिया 5500 का आर्थिक सहयोग

मधुबनी जिला के बासोपट्टी क्षेत्र के निवासी दिवंगत विनोद मंडल की धर्मपत्नी से अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के बिहार प्रदेश कोर कमेटी और मधुबनी जिला कमेटी की ओर से सयुंक्त रूप से संघठन के प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया । साथ ही मृतक के धर्मपत्नी को प्रदेश अध्यक्ष श्री राज देव मंडल रमण द्वारा संगठन की ओर से 5560 रुपए सहायता राशि दी गई।

इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राज देव मंडल रमण,प्रदेश प्रभारी श्री उमानाथ मंडल,प्रदेश महामंत्री डा मनोज कुमार गौतम, प्रदेश महासचिव ,संजय कुमार मंडल,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील मंडल, जिलाध्यक्ष मधुबनी श्री राकेश कुमार मंडल जी ,जिला सलाहकार कुशेश्वर मंडल, जिला संरक्षक सदस्य राम प्रवेश मंडल जी ,सुबोध मंडल प्रखंड टेकटार जिला दरभंगा, समाजसेवी डा नारायण मंडल

MSU राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल MSU प्रदेश कोषाध्यक्ष मुरारी मंडल, राजेश मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।दिवंगत का परिवार काफी गरीब है इकलौता बेटा के साथ मजदूरी का कार्य करता था।

मौत संदिग्ध,परिजन ने हत्या की जाताई आशंका

विदित हो कि विनोद मंडल की संदिग्ध अवस्था में शव एक पेड़ से झूलता हुआ पाया गया। मृतक दमन द्वीप में काम करता था।पिछले पांच साल से वह घर नही आया था। पांच साल बाद घर आ रहा था। लेकिन घर नही पहुंचा।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव स्थित ईदगाह के सामने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे आम के बगीचे मे 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया । ग्रामीणों के अनुसार, उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को छिपाने के लिए यहां लाकर आम के पेड़ से लटका दिया गया।

दस बजे के करीब जब स्थानीय बच्चे आम के बगीचे में खेलने के लिए पहुंचे तो पेड़ से लटकते हुए शव को देखकर भूत भूतकर चिल्लाते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने बच्चों को भगाने का कारण पूछा तो बच्चों ने आम के पेड़ से भूत को लटकाने की बात कही। यह खबर गांव में आग की तरफ फैल गई।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पीएसआई प्रिया कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस बल के द्वारा पेड़ पर लटके शव को उतरा गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई गई। थाना क्षेत्र के फेंट गांव निवासी बासुदेव मंडल ने मृतक की पहचान फेंट गांव के चलीतर मंडल के 45 वर्षीय पुत्र विनोद मंडल के रूप में किया। उन्होंने बताया कि विनोद पिछले कई सालों से दमन में रहकर मजदूरी करता था।

लगभग पांच साल बाद वापस अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

घटना को लेकर स्वजन समेत संबंधियों में मातम छाया हुआ है। विनोद का एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। शव के पास से एक छोटा बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड आदि था।

परिवार वालों का कहना है कि विनोद के दमन से लौटने की उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान उसकी हत्या की गई है।

घटना को लेकर लोगों का क्या कहना है

उक्त् मृत्य स्थल के बारे में लोगों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार उक्त स्थल पर बहुत सारी घटनाएं पूर्व में भी घट चुकी है। इस सम्बन्ध मे अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ थाना प्रभारी से मिलकर इस पूरे मामले की जाँच करने का आग्रह किया है।उन्होंने मृतक के परिवार से जानकारी जुटाने पश्चात बासोपट्टी थाना प्रभारी से इस पर विस्तार से चर्चा की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया जल्द हत्यारे को पता लगा लिया जायेगा,साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों को आश्वासन दिया गया जब संस्था मदद की जरूरत होगी तो आगे भी मदद किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *