• Tue. Mar 10th, 2026

द आरसीआई में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं बाल दिवस भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजाति वर्ग के अगुआ थे : राकेश रोशन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

 

संवाददाता : बरही

हजारीबाग रोड स्थित पानी टँकी के समीप संचालित रोशन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं पंडिल जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) मनाई गयी। सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक राकेश रोशन एवं शिक्षक अंकित चन्द्रवंशी ने दोनों महापुरुषों को माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर संस्थान के निदेशक राकेश रोशन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजाति वर्ग के अगुआ थे। बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था। मुण्डा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल का दण्ड दिया। साथ ही बच्चों को यह जानकारी दी कि भारत सरकार ने 15 नवम्बर 2022 से बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय दिवस के रूप मनाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने पंडिल जवाहरलाल नेहरू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 नवंबर 1889 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। देश में हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन मनाया जाता है। पंडित नेहरू का योगदान भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से मुक्ति दिलाने से लेकर आज़ाद भारत के विकास के सभी पेहलूओं में रहा है। उनको आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता था। शिक्षक अंकित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से पहले 30 विद्यार्थियों को विशेष छूट दी जाएगी। विशेष छूट की समयसीमा 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक रहेगी। मौके पर खिरोधर यादव, अजीत पंडित, अनिल यादव, सत्यम कुमार, राजकिशोर कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, जनिता कुमारी, अंजली कुमारी, राखी कुमारी, उषा कुमारी समेत अन्य स्टूडेंट्स उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *