• Tue. Apr 7th, 2026

थैलेसीमिया से पीड़ित छह वर्षीय मासूम बच्ची को संस्था के पहल पर मिला खून l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2023
crescent ad

 

धनबाद एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) अस्पताल से थैलेसीमिया से पीड़ित छह वर्षीय मासूम मीशा कुमारी की माँ ने अपनी बच्ची के लिए सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल से सम्पर्क कर मदद मांगते हुए बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं जिसमें से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी मेरे ससुराल में रहते हैं और मैं अपनी बड़ी बेटी जो छह वर्ष की हैं उसके साथ अकेले रहती डुमरी, गिरिडीह अपने मायके में रहती हूँ, मेरे ससुराल वालों ने मेरी बड़ी बच्ची के थैलेसीमिया से पीड़ित होने के कारण परेशान होकर इलाज करने से मना कर दिया और ना ही किसी प्रकार का मदद करने का प्रयास किया, उनका कहना हैं कि हर महीने इसे कहा से रक्त चढ़ेगा कौन इतना करेगा, इसे तुम समझो खुद करो l
अभी मैं अपनी बच्ची को लेकर एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) अस्पताल आई हूँ, लेकिन रक्त मिल पा रहा हैं, मेरे बच्ची के शरीर में अभी हीमोग्लोबिन को मात्रा बहुत कम हो गई हैं इसे तत्काल एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं कृपया मेरी मदद करें l
सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) ब्लड बैंक प्रबंधक से बात कर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची मीशा कुमारी को तत्काल एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए ब्लड बैंक द्वारा बच्ची को तत्काल रक्त प्रदान कर दी गई, रक्त चढ़ जाने के बाद बच्ची अभी बिलकुल स्वस्थ है l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *