• Sun. Mar 1st, 2026

त्रिपुरा में उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, BSF जवान शहीद*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 19, 2022

*त्रिपुरा में उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, BSF जवान शहीद*

अगरतला: असम में प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) के उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. इस बारे में खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले के आनंदबाजार पुलिस थाने के अंतर्गत सुबह करीब 8.30 बजे सिमनापुर सीमा चौकी पर हुई.

इस बारे में खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने ईटीवी भारत को बताया कि घटना शुक्रवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले के आनंदबाजार पुलिस थाने के अंतर्गत सुबह करीब 8.30 बजे सिमनापुर सीमा चौकी पर हुई. अधिकारी के मुताबिक हर दिन की तरह आज भी बीएसएफ के जवान सिमनापुर सीमा चौकी में सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान कांटेदार तार की बाड़ के दूसरी तरफ घात लगाकर बैठे एनएलएफटी उग्रवादियों ने अचानक बीएसएफ जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.लेकिन इसी बीच बीएसएफ के 145 बटालियन के हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार को चार गोलियां लगीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने भी गोलीबारी तेज कर दी, इस पर उग्रवादी बांग्लादेश की तरफ जंगल की ओर भाग गए. हालांकि गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए अगरतला लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया. शहीद हुए जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अगरतला के जीबी पंत अस्पताल भेज दिया गया है. शहीद हवलदार मध्य प्रदेश का रहने वाला बीएसएफ की 145 बटालियन का था. वहीं घटना के तुरंत बाद बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. बता दें कि त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *