
*त्रिपक्षीय वार्ता के बाद तीन दिन से ठप हाइवा परिचालन शुरू*

*निरसा :* आम हाइवा ओनर एसोशिएसन के नेतृत्व में तीन दिनों से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बन्द हाइवा परिचालन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आज समाप्त हो गया ।

आम हाइवा ओनर एसोशिएसन के अध्यक्ष हरे राम अग्रवाल ने प्रेस को जानकारी दी है कि पूर्व विधायक अरुप चटर्जी,निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव व ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों के साथ एमपीएल ओपी परिषर में वार्ता हुई । वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ । आगामी 16 अगस्त को पुनः वार्ता होगी जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान कर लिया जाएगा कि आस्वाशन पर बन्द परिचालन समाप्त हो गया ।
आम हाईवा ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने निर्णय की जानकारी देते हुये कहा कि फिलहाल के लिए इस आंदोलन को स्थगित किया जाता है। प्रमुख रूप से हरिराम अग्रवाल अध्यक्ष प्रवीर तिवारी सचिव मनु सिंह ,आशीष तिवारी, प्रवीर महतो, परिमल मंडल, राजू अग्रवाल ,परिमल चौधरी ,विष्णु चौधरी ,गुड्डू शर्मा वृंदावन गोराई इत्यादि लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
