• Mon. Mar 2nd, 2026

तेतुलमुड़ी: हिलटॉप में 28 अगस्त को झाकोमयू की बंदी के विरोध में आउटसोर्सिंग कर्मी हुए गोलबंद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2023

 

धनबाद

तेतुलमुड़ी 22/12 में संचालित हिलटॉप कंपनी में 28 अगस्त को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आहूत बंदी के खिलाफ‌ आउटसोर्सिंग कर्मी गोलबंद हुए। कर्मियों ने पैच में एकता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि गुंडा तत्वों के मंसुबा को पूरा नही होने देंगे। बंदी का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। बंद कराने वालो को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। मजदूरो ने कहा कि जब तब गुंडा तत्व आउटसोर्सिंग में बंदी करते है जिसका खामियाजा उनलोगो को भुगतना पड़ता है। नो वर्क नो पे का नोटिस थमा उनका वेतन काटा जाता है‌। अब ये कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि ये यूनियन मजदूरो की रोजी रोटी छीन भुखमरी के कगार पर लाना चाहती है। इस कंपनी में स्थानीय ग्रामीण, विस्थापित, रैयत मजदूर है। लेकिन यूनियन अपनी उल्लु सीधा करने के लिए उनलोगो का हक छीनने का प्रयास कर रही है। बंद के नाम पर अशांत कर कंपनी को बंद करना चाहती जिसे मजदूर कतई नही होने देंगे। इसके लिए कुछ भी करना पड़े वे तैयार है। सभी मजदूरो ने एक स्वर में कहा कि 28 अगस्त की बंदी का वे पुरजोर विरोध करेंगे, इसके लिए उनलोगो को किसी भी हद तक जाना पड़े जाएगे। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि टकराव को रोकते हुए गुंडा तत्वो की बंदी को रोका जाए। मौके पर जितेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शंभू महथा, सत्येन्द्र चौहान, गणेश रविदास, अनिल महतो, राम बहादुर, योगेश चौहान, संजय कुमार, कृष्णा महतो आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *