
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)तुरी बासफोर अम्बेदकर विकास मंच, सिन्दरी, धनबाद, झारखण्ड के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व० रामजतन राम जी का निधन हो जाने के कारण समाज का अध्यक्ष का पद रिक्त हो चुका था। जिसके कारण यहां सामाजिक एवं विकास का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था।

इसलिए दिनांक 05,06.2023 को तुरी बासफोर अम्बेदकर विकास मंच, सिन्दरी के द्वारा एक आमसभा बुलाई गई, और इस आमसभा में अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से श्री शिवकुमार राम जी, जिनको पूर्व से ही समाज से संबंधित कार्य करने का लम्बा अनुभव रहा है, के प्रति समाज के सभी लोगों ने अपना विश्वास जताया और उनको निर्विरोध रूप से तुरी बासफोर अम्बेदकर विकास मंच, सिन्दरी, धनबाद, झारखण्ड का नया अध्यक्ष चुना गया।
इस चुनावी आमसभा में मुख्य रूप से बबलू राम सहदेव राम विनोद राम मुन्ना राम मंटू राम सुखदेव राम लिंबू राम सुरेश राम भैरू राम अजय राम बाबूराम राकेश कुमार रवि राम शिव प्रकाश कन्हाई राम जोगिंदर राम राजन राम चंचल पागो देवी भूटाली देवी राखी देवी बीरन देवी सोनम देवी संगीता देवी रीता देवी चंदिया सुशीला देवी मल्लू देवी मालती देवी इत्यादि के अलावे समाज के सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
