

चौपारण प्रखण्ड : के सहायक अध्यापकों दिनेश कुमार यादव एवं शिव कुमार यादव का मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में नियम के विरुद्ध प्रतिनियोजन के खिलाफ में शिक्षा विभाग के विरोध में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर प्रतिनियोजित सहायक अध्यापकों के संग प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष बैठ गए।
जिससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गयी और अधिकारियों ने तुरंत ही अपनी भूल को सुधार करते हुए प्रतिनियोजन को निरस्त कर दिया और अनशन स्थल पर पहुंच कर दोनों सहायक अध्यापकों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाए एवं मूल विद्यालय में योगदान करने का पत्र उनके हाथों में थमाए।

क्या है मामला

चौपारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरमोरवा के सहायक अध्यापक शिवकुमार यादव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडार के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार यादव का प्रतिनियाेजन मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के राकेश कुमार सिंह ने दिनांक 08/09/2023 को किया था। इससे पहले भी 01/08/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण 01 के उमाकांत यादव के द्वारा दिनेश कुमार यादव एवं शिव कुमार यादव को मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजन कर दिया गया था। जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे एवं जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के कहने पर बीईइओ उमाकांत यादव ने इसे अपनी भूल स्वीकार करते हुए प्रतिनियोजन पत्र को निरस्त कर दिया था। पुनः इन दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन मूल विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में कर दिया गया है। यह प्रतिनियोजन सहायक अध्यापक नियमावली 2022 के पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार के विरुद्ध था। इस नियामवली के तहत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन नहीं किया जा सकता है। इन्होंने राजनीतिक से प्रेरित होकर अपने अधिकार क्षेत्र से हट कर प्रतिनियोंजन किया था। इस तरह बिना कारण के कार्रवाई से सहायक अध्यापक संघ में काफी रोष है। एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण के प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति के द्वारा दिनांक 19/09/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण को उक्त दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने के लिए आवेदन दिया था। इस प्रतिनियोजन पर पुनर्विचार करते हुए प्रतिनियोजन निरस्त किया गया । माननीय सांसद जयंत सिन्हा जी ने अपने सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहब जी को तत्काल डीएससी ऑफिस भेज कर दोनों शिक्षकों को प्रतिनिधित्व करने के बारे में कहा जिस पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहब जी ने डीएससी ऑफिस जाकर डीएससी से बात किया एवं पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने भी इस मामला को संज्ञान लेते हुए डीएससी ऑफिस पहुंचकर इसे रद्द करने की बात कही थी
बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापक के प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति सचिव सीताराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ज़िला अध्यक्ष चंदन मेहता, मीडिया प्रभारी देवनारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार, सहायक शिक्षक जनार्दन वर्मा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, मुकुंद साव एवं राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मनीष सिन्हा, सुधीर कुमार कौशल, अशोक कुमार यादव, रामभरोस यादव, शशि भूषण सिंह, कैलाश साव, बच्चू कुमार राणा , जग्गू कुमार, राजेश कुमार यादव, अर्जुन रविदास, राकेश कुमार सिंह, निशु सिंह, कामेश्वर रजक, सुनील कुमार यादव, मिथिलेश कुमार इंद्र गुरु, शंभु शरण राणा, विजय प्रसाद, , संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुजीत कुमार रंजन, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार चौरसिया, राजेश कुमार मेहता, दिनेश कुमार यादव, शिवकुमार यादव, प्रभु कुमार रवि, सुमंत कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव, कैलाश साव, कामेश्वर कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार दांगी, संजीत कुमार, मनोज कुमार, प्रदुमन नायक, अर्जुन रविदास, अंजू कुमारी सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, रेखा देवी, आशा देवी, नीलम, जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, कुमारी शीला देवी जाया मैडम , पूजा कुमारी,गिरजा देवी, महेश रजाक, खुर्शीद आलम, राजेश कुमार साव उदित प्रसाद, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एवं सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com