• Tue. Mar 10th, 2026

तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

बलियापुर : एलएफसी क्लब की ओर से निशुल्क तेइसवां तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें टुर्नामेंट के तीसरे दिन फाइनल मैच खेला गया इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य उषा देवी एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत के उप मुखिया उमेश महतो ने शिरकत किया जिला परिषद सदस्य उषा देवी सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने अभिभाषण में कहा कि खेल कोई भी हो खेल की भावना से ही खेलना चाहिए किसी भी खेल में हार और जीत होती है हारी हुई टीम को निराश नहीं होनी चाहिए बल्कि एक नए जज्बे के साथ बढ़कर नए रूप में फिर से मैदान में उतरना चाहिए क्योंकि मैदान का दर्द मैदान में ही उतरता है। आजकल के बच्चे खेलकूद से ज्यादा मोबाइल में ही मशगूल रहने लगे हैं जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास पूरी तरह से थम चुकी है इससे बच्चों को दूर रहना ही बेहतर होगा। फाइनल मैच एफसी क्लब डोमनडीह एवं जेएसी खेतटांड़ के बीच खेला गया। जिसमें एफसी क्लब डोमनडीह विजेता एवं जेएसी खेतटांड़ उपविजेता रहा। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में ताहा अंसारी,कासीम, गणेश महतो, सूरज निताय, अभिषेक महतो अंकित सचिन जावेद, विजय महतो टेंपो आदि मौजूद रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *