
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही पूर्वी पंचायत के कमिटी गठन को लेकर जीतपुर कुटमा फुटबॉल ग्राउंड में तिलेश्वर साहू सेना का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बरही प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष रजवार एवं संचालन बरही प्रखंड प्रवक्ता छोटी राम एवं बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह नव निर्वाचित रानीचुआं पंचायत प्रभारी मनोज पासवान ने किया।

इस बैठक में मुख्य रुप से बरही प्रखंड प्रधान महासचिव विष्णुधारी महतो, मीडीया प्रभारी बबलु साहु, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से रानीचुंआ पंचायत प्रभारी मनोज पासवान, संयोजक अशोक हांसदा, अध्यक्ष मुन्ना सोरेन, उपाध्यक्ष श्री हांसदा, रमेश हांसदा, सहादेव टुडू, सोहन किस्कू बासुदेव मुर्मू, मुबारक अंसारी, प्रीति देवी एवं भुनेश्वर साव, प्रधान महासचिव दशरथ सोरेन, महासचिव केवल सिंह, नरेश मुर्मू, आशा देवी एवं शिवराम सोरेन, सुरेश मुर्मू, बद्री सिंह, भोला सिंह व सुनिता टुडू, प्रवक्ता विजय प्रकाश सिंह, कान्ति देवी, पिंटू पंडित एवं सिकंदर हांसदा, मीडिया प्रभारी गुलाब रजवार, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पंडित व विरेन्द्र सिंह आदि को चुना गया।
इस बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा बालेश्वर सिंह, वसंत सिंह, सूरज हेंब्रम, भोला सिंह, सीताराम हांसदा सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। इस बैठक में सभी पंचायत कार्यसमिति के पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने पर बल देने को कहा गया जिससे आने वाले विधान सभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिले।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
