
डुमरी: निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह पंचायत के नागो रजक ने थाना में आवेदन दिया है आवेदन में लिखा है कि मेरा पुत्र वधू कविता देवी पति कैलाश रजक उम्र 24 वर्ष रंग गोरा लंबाई 5 फीट आसमानी रंग की साड़ी पैरों में सैंडल जो 10 नवंबर को सुबह 9 बजे मेरा पोती पूजा कुमारी को बोलकर घर से निकली कि मैं निमियाघाट डॉक्टर के पास जा रही हूं। परंतु मेरा पुत्र वधू शाम 4 बजे तक घर वापस नहीं आई ।

मैंने अपने स्तर से पुत्र वधू का फोन नंबर मे संपर्क किया परंतु मोबाइल स्विच ऑफ बताया मैंने अपने सारे सगे संबंधियों के यहां फोन से पता किया परंतु कहीं भी पता नहीं चल पाया। मेरा पुत्र वधू का शादी 2018 में हुआ था जिससे दो बच्चे हैं ।

2019 से ही उनका अलग रहन-सहन खाना-पीना भी अलग है तथा मेरा पुत्र कैलाश रजक मुंबई में है और वही काम कर रहा है। आवेदन के माध्यम से अनुरोध किया है कि लापता होने की उचित छानबीन करते हुए उचित करवाई करने की कृपा करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
